Weather Update: यूपी समेत कई राज्यों भारी बारिश और भूस्खलन की अलर्ट

170

Weather Update: अगस्त के आखिरी हफ्ते में पूरे देश में मानसून अपना रंग दिखा रहा है। भारी बारिश के कारण कहीं जलभराव तो कहीं भूस्खलन हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रविवार को भारी बारिश हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी बारिश का अलर्ट

रविवार, 24 अगस्त को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ, मथुरा, आगरा, अयोध्या, देवरिया और इटावा समेत 40 से ज़्यादा जिलों में बारिश का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर बारिश होगी, जबकि पूर्वी यूपी में लगभग हर जगह गरज और बिजली के साथ तेज़ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यहाँ भी अलर्ट जारी किया है।

Delh-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 अगस्त तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, हालांकि उमस अभी भी बनी हुई है।

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो, अगले चार दिनों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ के उपायुक्तों ने एहतियात के तौर पर अलग-अलग चेतावनियाँ जारी की हैं, जिनमें लोगों से नालों, नदी तटों, बाढ़-प्रवण या जलभराव वाले इलाकों के पास जाने से बचने को कहा गया है।

Related News
1 of 2,030

वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए, आईएमडी ने 27 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की संभावना के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते, लोगों को हर समय सतर्क रहने और व्यक्तिगत व सामुदायिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने, अनावश्यक यात्रा से बचने, खासकर निचले इलाकों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने को कहा गया है। साथ ही, सभी सरकारी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Rajasthan Haevy Rain: राजस्थान-गुजरात और महाराष्ट्र में अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात में भी 29 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कोंकण और महाराष्ट्र में 29 अगस्त तक मूसलाधार बारिश अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 27 और 28 अगस्त को कई जगहों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। यहाँ देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...