Atal Setu Bridge: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ‘अटल सेतु’ का उद्घाटन, दो घंटे का सफर 20 मिनट में होगा पूरा

0 209

PM Modi inaugurated Atal Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में देश के सबसे लंबे ब्रिज ‘अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु’ (Mumbai Trans Harbour Link -MTHL) का उद्घाटन किया। अब लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था।

एमटीएचएल, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु के रूप में भी जाना जाता है, मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा में खत्म होता है। अटल ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने वहां लगी प्रदर्शनी भी देखी। बता दें कि यह दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस ब्रिज के खुलने से मुंबई के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव आएगा।

इतना ही नहीं, नवी मुंबई, पुणे, गोवा और दक्षिणी राज्यों से मुंबई की दूरी कम हो जाएगी। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में शेवडी से न्हावा शेवा तक अटल सेतु के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण 7 साल में पूरा हुआ था। अअटल सेतु छह लेन का है। इस पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस 190 कैमरे लगाए गए हैं। अटल सेतु बनने के बाद मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी। पहले दो घंटे का समय लगता था।

कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, भड़की BJP कहा- ये लोग सीजनल हिंदू…

अटल सेतु की खासियत

बता दें कि इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2016 में रखी थी। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने इस समुद्री पुल के निर्माण पर 17,840 करोड़ रुपये की लागत आई है। देश का सबसे लंबा पुल कई मायनों में बेहद खास है। यह लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन का पुल है। इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और ज़मीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। अटल सेतु बनने के बाद मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी। पहले दो घंटे का समय लगता था।

Related News
1 of 1,159

 PM Modi inaugurates Atal Setu in Mumbai

इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। यह पुल 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है। यह पुल भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। एमटीएचएल भूकंप, हवा के दबाव और ज्वार को झेलने की क्षमता जैसी विशेष विशेषताओं के साथ बनाया गया है और विशेष संक्षारण प्रतिरोधी मिश्रण और सामग्रियों के साथ 100 साल की सेवा जीवन भी सुनिश्चित करता है।

भूमिगत सड़क सुरंग की भी रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे। 9.2 किमी लंबी यह सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी सूर्या पेयजल परियोजना का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पीने के पानी की आपूर्ति करेगा। प्रधानमंत्री सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र- विशेष आर्थिक क्षेत्र में रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर ‘भारत रत्नम’ का भी उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...