होटल के कमरे में मिला सब-इंस्पेक्टर का शव, मचा हड़कंप…

संजय कुमार सीआईडी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे....

0 556

एक सब-इंस्पेक्टर की होटल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई. सीआईडी (CID) के सब-इंस्पेक्टर शव का होटल के कमरे से बरामद किया गया है. जानकारी होते ही हड़क पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मृतक के SI के कमरे से शराब की 3 खाली बोतलें भी मिली हैं. मृतक सीआईडी दारोगा का नाम संजय कुमार है.

ये भी पढ़ें..पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश जारी, निजी वाहनों पर लगाया पुलिस का स्टीकर तो होगी सख्त कार्रवाई…

सीआईडी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात…

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को होटल के संचालक के द्वारा जब कमरे को बाहर से खटखटाया गया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. बार-बार आवाज देने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया. जब होटल के कर्मियों ने खिड़की से देखा तो वहां पर सीआईडी के SI संजय कुमार कमरे मृत पड़े थे.

होटल संचालक ने इसकी सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी. नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब होटल के कमरे की तलाशी ली तो वहां से संजय कुमार संदिग्ध हालत में बेड पर मृत पाए गए.

उनके कमरे से शराब की खाली तीन बोतलें भी बरामद की गई हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संजय कुमार ने सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने बहनोई से बात की थी, उसके बाद से उनका मोबाइल फोन नहीं लग रहा था.

Related News
1 of 1,176

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस…

सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया. संजय कुमार बिहार के गोपालगंज में सीआईडी सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे.

संजय कुमार की जब तक गोपालगंज में पोस्टिंग थी वो नगर थाना के मोनिया चौक स्थित एक निजी होटल में एक कमरे में रहते थे. बहरहाल इस मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें..सुहागरात पर नवविवाहित भाभी की देवर ने लूटी इज्जत, ससुरालियों ने दिया साथ…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...