यूपी पुलिस में होगी 9400 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती, आवेदन जल्द…

उत्तर प्रदेश में 9400 उप निरीक्षों की भर्ती का रास्ता साफ, आवेदन जल्द

0 2,142

प्रदेश में 9400 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती जल्द होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए तैयारिया शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें..खुशखबरी: सब इंस्पेक्टर को मिलेगा थाने का प्रभार, सिपाही बनेंगे हेड कांस्टेबल

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमति मांगी जा रही है। बोर्ड इसके लिए शासन को पत्र भेजेगा। शासन से अनुमति के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन हासिल होने व उनका परीक्षण करने में तकरीबन एक माह का समय लगेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती…

इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा होगी। विश्वकर्मा ने कहा कि यह भर्ती परीक्षा कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उप निरीक्षक (मिनिस्टीरियल) के लगभग तीन हजार पदों पर और जेल वार्डन व फायरमैन के भी तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें घुड़सवार पुलिस के भी पद शामिल हैं। इसके अलावा पीएसपी में प्लांटूनर कमांडर के पदों पर भी होगी।

Related News
1 of 1,114

भर्ती की औपचारिक घोषणा कुछ दिनों में होगी। इसके बाद ही विज्ञान प्रकाशित होगा।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...