नया आदेश, अब महिलाओं से अपराध किया तो खैर नहीं, सस्पेंड होगा DL

मामला दर्ज होते ही सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस...

0 313

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब महिलाओं पर अपराध करने वालों की खैर नहीं। यदि कोई व्यक्ति महिलाओं पर आत्यचार करता है तो ऐसे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें..कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने , पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे ने को जन्म

परिवहन आयुक्त ने जारी किया आदेश

ड्राइविंग लाइसेंस

इस संबंध में मध्य प्रदेश परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त और जिला परिवहन अधिकारियों को किए गए हैं।

आदेश के तहत सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी क्रियान्वयन समिति पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार प्रदेश में किसी भी ड्राइविंग लाइसेंस धारक द्वारा महिलाओं के खिलाफ कोई गंभीर प्रकार के अपराध किए जाने की सूचना पुलिस विभाग या दूसरे विभाग से प्राप्त होने पर ऐसे लाइसेंस चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे।

Related News
1 of 1,203

महिलाओं पर अपराध

ये होगा प्रवाधान

साथ ही इस आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नवीन व्यवसायिक लाइसेंस जारी किए जाने के पूर्व पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से चरित्र सत्यापन के आधार पर लाइसेंस जारी किया जाना सुनिश्चित होगा। परिवहन आयुक्त ने यह आदेश सभी परिवहन अधिकारियों को जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...