इस  राज्य के ब्रांड अंबेसडर बने ए आर रहमान

0 51

मनोरंजन डेस्क — ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान को सिक्किम का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है. सिक्किम रेड पांडा विंटर कार्निवल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने कहा कि उनका प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए वह रहमान के आभारी हैं.

Related News
1 of 306

उन्होंने कहा कि सिक्किम से जुड़ने की खातिर अपना बहुमूल्य समय देने के लिए वह रहमान को धन्यवाद देते हैं.हिमालय में स्थित यह छोटा प्रदेश देश के बाकी हिस्सों के लिए सहिष्णुता, करुणा, शांति, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द का एक उदाहरण है. रहमान राज्य के अपने पहले दौरे पर सोमवार (8 जनवरी) को यहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के उत्साह को देख कर वह अभिभूत हो गए.

इस मौके पर रहमान ने सिक्किम का ट्रेडिशनल खादा पहना हुआ था. उन्होंने यहां पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर मुख्यमंत्री चामलिंग ने उन्हें हाथ से बुनी हुई एक कार्पेट तोहफे में दी. यह पहली बार था जब रहमान सिक्किम पहुंचे थे. रहमान के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह मार्च में यहां एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं.

 

Comments
Loading...