संगीत सोम ने कहा-शरजील इमाम जैसे को बीच चौराहे पर गोली मार देना चाहिए

0 42

मेरठ — अपने विवादित बयाने से सुर्खियों नें रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।संगीत सोम ने सीएए विरोधी व देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम जैसे देशद्रोहियों को बीच चौराहे पर गोली मार देना चाहिए। जो आतंकवाद की बात करता हो।

Related News
1 of 689

बता दें कि मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम कल गुरुवार को देवबंद के भायला गांव में अपनी भांजी की रिंग सरेमनी में आए हुए थे, वहीं पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगीत सोम ने कहा कि जहां-जहां सीएए के खिलाफ जो महिलाएं बैठी है उनको कोई काम धाम नहीं है। इन विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग के स्रोत का पता लगाने के लिए एक जांच की आवश्यकता है। जहां तक भारत को तोड़ने की बात करने वाले शरजील इमाम जैसे पीपीएल की बात है, ऐसे पीपीएल को सार्वजनिक रूप से मार दिया जाना चाहिए।

Comments
Loading...