राहुल ने ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ

0 13

न्यूज़ डेस्क– राहुल गांधी शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली । उन्हें बाकायदा शपथ दिलाकर कांग्रेस अध्यक्ष पद का सर्टिफिकेट सौपा गया। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी का जश्न मनाने के लिए दूर-दूर से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे ।

Related News
1 of 296

 

दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के दफ्तर में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कांग्रेस मुख्यालय के सामने राहुल गांधी के समर्थक कलाकार एक तरफ करतब दिखा रहे थे तो दूसरी तरफ मुख्यालय के बाहर ही लोकगीतों का कार्यक्रम चल रहा था । जिधर भी नजर जा रही थी उधर एक जश्न का माहौल ही लग रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च भी निकाला। इधर करीबन 10:45 पर राहुल गांधी अपने आवास से कांग्रेस मुख्यालय के लिए निकले । राहुल की बहन और बहनोई प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। जैसे ही राहुल मुख्यालय पहुंचे ;बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया।  शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे ,साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी यहां पहुंचे थे। राहुल गांधी को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने सर्टिफिकेट दिया।  

 

Comments
Loading...