कोहरे का कहर, हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, चालक की मौत व दो घायल

0 60

प्रतापगढ़–सर्दी का मौसम आते ही घने कोहरे ने सड़कों पर हादसों को दावत देनी शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ में आज घने कोहरे के चलते दो ट्रकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया था। टेढ़ुई मोड़ पर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दो ट्रक आमने-सामने आ रहे थे। घने कोहरे के कारण एक-दूसरे वाहन को न देख पाने की स्थिति में दोनों ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई।

Related News
1 of 967

हादसे में एक ट्रक के चालक मनीष यादव (30) पुत्र राम दवर यादव निवासी बघरवारा थाना सरपतहा जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक विजय (34) पुत्र राम खेलावन निवासी दरबारी खेड़ा उन्नाव व उसका खलासी सत्येंद्र (20) पुत्र लल्लू निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गए।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...