जेट एयरवेज ने उड़ाई सनी लियोनी की नींद

0 52

मनोरंजन डेस्क — एयरपोर्ट पर अक्सर उड़ानों में होने वाली देरी की वजह से आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इससे जुड़े कई मामले भी चर्चा में आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला हुआ है बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ जब…

 

Related News
1 of 306

उन्हें उड़ानों में होने वाली देरी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है.दरअसल बात कुछ ऐसी है कि सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर जेट एयरवेज की उड़ानों में होने वाली देरी से काफी नाराज हैं. कपल्स के मुताबिक जेट एयरवेज की चार उड़ानें इस सप्ताह देरी से चली हैं.सनी ने 24 नंवबर को ट्वीट कर के कहा, ‘सीरियसली यह बहुत ज्यादा देरी है जो जेट एयरवेज में हर रोज चल रही है.

मैं इस हफ्ते विमान में थी और केवल जेट के साथ थी, लेकिन हर रोज कम से कम 1 घंटे की देरी हुई. देरी की वजह से सप्ताह भर मेरी नींद खराब हुई! कुछ करने की ज़रूरत है.’ सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने भी ट्वीट किया, ‘जेट एयरवेज से सुबह कॉल आया था और उन्होंने उड़ानों में देरी के लिए एयरपोर्ट प्रशासन को जिम्मेदार बताया है.’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने जेट एयरवेज के पायलटों की तीन सप्ताह चली हड़ताल की वजह से उसकी फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ गया था

 

Comments
Loading...