आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से किया हमला

0 27

जम्मू– जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related News
1 of 1,189

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधि तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर आतंकियों ने सोपोर में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। आतंकियों ने स्टेशन पर पहले तो ग्रेनेड फेंका फिर फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी अभी भी इलाके में छुपे हुए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Comments
Loading...