मंत्री जी के घर से बरामद हुई परिवार के दो सदस्यों की सड़ी-गली लाश

0 13

न्यूज डेस्क — पश्चिम बंगाल में पुलिस ने राज्य सरकार के मंत्री के घर से उनके ही परिवार के दो सदस्यों के सड़े-गले शवों को बरामद किए हैं।

Related News
1 of 1,156

घर से मिले इन शवों में एक वृद्ध महिला का है और दूसरी उनकी बेटी का। इस घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि राज्य सरकार में मंत्री मलॉय घटक के आसनसोल स्थित घर से ही उनके परिवार के दो सदस्यों के शव बरामद किए हैं।

पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली, जब मंत्री के पड़ोसियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में घर से बदबू आने की शिकायत की। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस मंत्री के घर पहुंची। वहां तलाशी अभियान के दौरान उन्हें एक बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी का शव मिला। पड़ोसियों का कहना है कि जयश्री घटक मंत्री के दिवंगत बड़े भाई की पत्नी हैं और नीलम उनकी बेटी। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाएं हमेशा घर में ही रहती थी। शायद ही कभी उन्होंने हमसे बातचीत की हो।

पुलिस का कहना है, ‘दोनों शव मंत्री के आसनसोल जिले में हिन्दुस्तान पार्क के पास स्थित घर में मिले हैं। दोनों शव बुरी तरह सड़े-गले हैं। काफी जांच के बाद शवों की पहचान हो पाई है। बुजुर्ग महिला की पहचान जयश्री घटक के रूप में हुई है। वहीं दूसरा शव उनकी बेटी नीलम घटक का था। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Comments
Loading...