इस युवक के लिए भगवान है पीएम, सीना फाड़कर चाकू से लिखा ‘मोदी’

0 25

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बिहार के मोतिहारी का एक युवक ने अपने सीने पर चाकू से पीएम मोदी का नाम लिख डाला है। इस दौरान उसका काफी खून भी बह गया।

Related News
1 of 1,156

मोदी के इस फैन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पीएम मोदी के इस जबरा फैन की पहचान सोनू पटेल के रूप में हुई है। वह मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हुए तो सोनू पटेल ने वहां मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई। इसके बाद उसने चाकू से अपने सीने पर ‘मोदी’ लिख डाला। इस दौरान उसका काफी खून बह गया।

‘मोदी’ नाम लिखने के बाद सोनू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के भविष्‍य हैं। जब मोदी देश के लिए बलिदान को तैयार हैं तो मैं भी उनके लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार हूं। मोदी मेरे लिए भगवान हैं।

Comments
Loading...