पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा मामले पर भाजपा ने मौन रहकर जताया विरोध

0 14

न्यूज डेस्क — कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर मौन धरना दिया।

Related News
1 of 1,189

इस दौरान बीजेपी नेताओं ने सेव बंगाल सेव डेमक्रेसी, बंगाल बचाओ लोकतंत्र बचाओ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इस प्रदर्शन में केद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और विजय गोयल के अलावा तमाम बीजेपी कार्रकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमित शाह जब रोड शो कर रहे थे तो उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया और रोड शो आगे बढ़ता गया। लेकिन उस सफर में एक ऐसा दृश्य भी सामने आया जिससे हर कोई हतप्रभ था। कोलकाता विश्वविद्यालय के छात्र और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई जिसमें गाड़ियों को भी जला दिया गया।

Comments
Loading...