इस तारीख को भारत में दस्तक देगा मानसून…

0 25

न्यूज डेस्क– भारत में सबसे पहले मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप में 22 मई को आने की संभावना है। आमतौर पर यहां मानसून 20 मई तक दस्तक देता है। वहीं, केरल में मानसून 4 जून को दस्तक दे सकता है।

Related News
1 of 1,041

मध्य भारत में मानसून सामान्य से 50 फीसदी कम रह सकता है। मॉनसून के लेट होने की खबर के साथ यह जानकारी भी मिली कि इसबार सामान्य से कम वर्षा होगी। स्काईमेट के सीईओ जतिन सिंह ने कहा, ‘इस सीजन देश के सभी चार क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होगी। पूर्व, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में उत्तर पश्चिमी भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के मुकाबले कम वर्षा होगी।’ एजेंसी के मुताबिक, मॉनसून 22 मई को अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच सकता है। पिछले महीने भी स्काईमेट ने सीजन में सामान्य से कम वर्षा की बात कही थी। 

मौसम से जुड़ी जानकारी देनेवाली एजेंसी ने मंगलवार को बताया है कि मॉनसून 4 जून को भारत में अपनी आधिकारिक दस्तक देगा। यह जानकारी स्काईमेट द्वारा दी गई है जो मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी करती है। मॉनसून की केरल आने लिए तय तारीख 1 जून थी यानी यह समय से थोड़ा सा देरी से आ रहा है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...