निकाय चुनाव: 16 सभासदों के नामांकन हुए वापस, बिगड़ा सियासी गणित

0 19

फर्रुखाबाद– फर्रुखाबाद में कई प्रत्याशियों के सियासी समीकरण बने तो कई का सियासी गणित बिगड़ गया क्योंकि निकाय चुनाव में फर्रुखाबाद, कमालगंज व मोहम्मदाबाद में से सर्वाधिक सदस्यों ने फर्रुखाबाद के वार्डो से पर्चा वापस कर लिया| 

Related News
1 of 103

 

फर्रुखाबाद नगर पालिका में वार्ड 28 से आरती, वार्ड 31 से नजरीन, वार्ड 27 से सपा की रजिया अंसारी, वार्ड 22 ललित दुबे, वार्ड 23 परिदा ताहिरवार्ड एक से अर्चना व शारदा देवी, वार्ड 9 से रामबेटी, वार्ड 10 से सीमा कटियार, वार्ड 8 से निरस्त हुये सपा प्रत्याशी विमला देवी व वार्ड 17 से गौरव सहित कुल 11 नामांकन पत्र वापस हुये| जिससे कुल 71 पर्चो में से तीन वापस हो जाने से अब केबल 68 सभासद प्रत्याशी मैदान में है|

वही कमालगंज में वार्ड 3 से मना देवी, वार्ड 10 से सर्वेश कुमार ने अपना पर्चा वापस कर लिया| वही मोह्म्मदबाद नगर पंचायत के वार्ड 3 सुरेश, वार्ड 9 आरती व वार्ड 12 से प्रियंका ने अपना पर्चा वापस ले लिया|

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...