धन वृद्धि के लिए विदेशों के अजब – गजब टोटके, पढ़ें यहां

0 130

न्यूज़ डेस्क– टोने-टोटके से धन वृद्धि और सुख-शांति के उपाय केवल हम भारतीय ही नहीं करते हैं। यूरोप और अमेरिका के देशों में भी अजीबो-गरीब टोने-टोटके प्रचलित हैं। कुछ टोटके तो ऐसे हैं जिन्हें हम भारतीय अशुभ मानते हैं लेकिन विदेशों में लोग इन्हें शुभ मानते हैं।

Related News
1 of 103

मेन गेट से नहीं निकालते कूड़ा :

इंग्लैंड की बहुत सी महिलाएं मेन गेट से अपने घर का कूड़ा-कड़कट नहीं निकालती हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। जिससे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।

13 अंक मानते हैं शुभ :

यूरोप में रहने वाले लोग 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को अशुभ मानते हैं, वह इस दिन घर से बाहर तक नहीं निकलना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे व्यापार में हानि होती है। जबकि ग्रीस में शुक्रवार की बजाए मंगलवार को अशुभ दिन मानते हैं। भारत में मंगल और शुक्र को शुभ दिन माना जाता है क्योंकि इनका संबंध हनुमानजी और देवी लक्ष्मी से माना गया हैं।

बच्चे के झूले को करते हैं 3 बार उल्टा :

यूनान में बच्चों को नकारात्मक शक्तियों से दूर करने के लिए झूले को तीन बार उल्टा करके आग के पास ले जाते हैं। उनका मानना है कि इससे बुरी शक्तियां बच्चे के आसपास नहीं भटकती हैं। वहीं ग्रीनलैंड के निवासी बच्चे के शव के साथ एक कुत्ते को भी दफनाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से कुत्ता परलोक में बच्चे का मार्गदर्शन करेगा और उसका साथ देगा।

इस तरह नाखून नहीं काटते जापानी: 

जापान के लोग यात्रा पर जाने से पहले अपने नाखून नहीं काटते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी यात्रा अशुभ हो सकती है। साथ ही यहां के निवासी रात में नाखून नहीं काटते। इसके पीछे मान्यता यह है कि नाखून काटने से माता-पिता को हानि हो सकती है। भारत में भी इस तरह का मान्यता प्रचलित है।

रूस में अमीर होने का तरीका :

रूस में माना जाता है कि अगर आपके सामान या कार पर चिड़िया बीट कर दे, तो आप अमीर हो सकते हैं। भगवान की कृपा हमेशा आप पर रहेगी। साथ ही प्राचीन काल में रूसी सेना का नायक भूरे रंग के घोड़े पर बैठकर ही युद्ध करता था। इसके पीछे मान्यता यह थी कि ऐसा करने से युद्ध में उन्हीं की जीत होगी।

सीताफल को मानते हैं शुभ :

31 अक्टूबर की रात को ज्यादातर देशो में हैलोवीन मनाया जाता है। हैलोवीन शब्द का प्रयोग पहली बार सोलहवीं शताब्दी में किया गया। इस दिन घर के मेन गेट के बाहर सीताफल में आदमी की शक्ल बनाकर रखते हैं और इसके पीछ उनका यह मानना है कि इससे बुरी नजर व भूत-प्रेत तथा ऊपरी हवाओं से घर की रक्षा होती है।

 

उल्लू को मानते हैं अशुभ :

मिस्र में माना जाता है कि यदि आपने उल्लू को देख लिया तो आपके साथ कुछ ना कुछ बुरा अवश्य होगा। वहीं इसकी आवाज सुनने पर कहा जाता है कि कोई बुरी खबर आपको अवश्य सुनने को मिलेगी। भारत में इसे देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है और इसका दिखना धन वृद्धि का सूचक माना गया है।

टूटे कांच के बर्तन हैं शुभ :

डेनमार्क में यदि कांच के बर्तन टूट जाते है तो उन्हें बाहर नहीं फेंका जाता बल्कि लोग पूरे साल इन्हें अपने घर में ही रखते हैं। इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट में भी देते हैं, ऐसा माना जाता है कि कांच के टूटे हुए बर्तन आपके लिए गुडलक लेकर आते हैं। भारत में ठीक इसके विपरीत कांच के बर्तन टूटना अशुभ माना जाता है और इन्हें घर में रखना वास्तुदोष माना जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...