Jalalabad Rename Yogi Cabinet: यूपी का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

126

Jalalabad Renamed Parashurampuri Yogi Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक अहम फैसला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलना है। योगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जलालाबाद अब कहराएगा परशुरामपुरी

यूपी सरकार के मुताबिक जलालाबाद (Jalalabad) भगवान परशुराम की जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है। प्राचीन कथाओं और धर्मग्रंथों में भी इसका प्रमुखता से जिक्र है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, जन-प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि जलालाबाद का नाम बदलकर भगवान परशुराम के नाम पर ‘परशुरामपुरी’ (Parashurampuri) कर दिया जाए। हालांकि केंद्र सरकार से ‘नो ऑब्जेक्शन’ मंजूरी पहले ही मिल गई थी। जिसके बाद सोमवार को योगी कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

भगवान परशुराम का जन्मस्थान कहा जाता है जलालाबाद

गौरतलब है कि योगी सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए 27 बड़े प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक जलालाबाद का नाम बदलना भी शामिल था। मूल रूप से मुग़ल बादशाह अकबर के नाम पर रखे गए इस शहर का नाम अब बदलकर ‘भगवान परशुराम पुरी’ किया जाएगा। इस फ़ैसले का मकसद स्थानीय पहचान को मज़बूत करना और साथ ही पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है।

Related News
1 of 992

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जलालाबाद को भगवान परशुराम का जन्मस्थान माना जाता है और वहां उन्हें समर्पित एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है। शहर का नाम, जो पहले मुगल बादशाह अकबर से जुड़ा था, अब भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप ‘परशुरामपुरी’ किया जा रहा है।

इसके अलावा योगी कैबिनेट ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी देने की घोषणा की। सीधी भर्ती के ज़रिए स्पोर्ट्स ऑफिसर के नौ पदों, जिला युवा कल्याण अधिकारी के तीन पदों और डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर के 23 पदों के लिए चयन किया जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...