महिला आयोग की सदस्य ने महिला अस्पताल में मारा छापा, मचा हड़कंप

0 56

फर्रुखाबाद–लोहिया अस्पताल में महिला आयोग की सदस्य रश्मी जायसवाल ने छापा मारा । महिला आयोग की सदस्य के छापे से महिला अस्पताल में हड़कंप मच गया ।

महिला आयोग की सदस्य नें आशाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता है कि आशाएं दलाली करती है। इसे वह खुद पकड़ेगी और कार्यवाही होगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल नें लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम, ओटी, पर्चा काउन्टर आदि चेक किया। महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात की। उनकी समस्या को सुना।सिस्टर इंचार्ज सहित कइयों की लगाई क्लास, साथ ही कई लोग मिले बिना ड्रेस जमकर हड़काया। आशा बहू अस्पताल में खाना खाती मिली और उसने महिला आयोग की सदस्य को वहकाने का प्रयास किया इसी दौरान अस्पताल में बैठी एक आशा विमला देवी के द्वारा सही जानकारी ना देनें पर उसकी जमकर क्लास लगा दी। आक्रोशित महिला आयोग सदस्य नें कहा कि उन्हें पता है कि आशा बहूँए दलाली का कार्य करती है।

Related News
1 of 1,513

इसकी वह जाँच करायेंगी और खुद उन्हें पकड़ेगी। पकड़े जाने पर कार्यवाही की जायेगी। इस नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर मन्नी लाल गौड़, महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ० कैलाश आदि रहे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...