लखनऊ चिड़ियाघर की शान सफेद बाघ ‘आर्यन’ की हुयी मौत

0 38

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में 17 वर्षीय सफेद बाघ आर्यन की मौत हो गयी। आर्यन लंबे समय से बीमार चल रहा था। बीते 15 नवंबर को उसकी हालत गंभीर हो गयी थी और डाक्टर 24 घंटे उसकी निगरानी कर रहे थे। प्राणि उद्यान के निदेशक आर के सिंह ने बताया कि लखनऊ का सफेद बाघ आर्यन अब बूढ़ा हो चला था। 

Related News
1 of 103

 

दरअसल आर्यन 2001 में पैदा हुआ था। आर्यन की आयु वर्तमान में 17 वर्ष की हो रही है। सामान्य बाघों की औसत आयु लगभग 18 से 20 साल तक होती है। सफेद बाघ सामान्य रूप से देखने को कम ही मिलते हैं। वहीं प्रजनन के कारण यह बाघ पीढ़ी दर पीढ़ी रोगों तथा अन्य विकृतियों के प्रति अधिक संवेदनशील होता है एवं इसकी जीवन की अवधि भी कम आंकी जाती है।

Comments
Loading...