बोलेरो की जोरदार टक्कर से अधेड़ की मौत, भाई गंभीर

0 97

फतेहपुर–असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बनपुरवा मोड़ के समीप देर रात बाइक से घर वापस जा रहे भाईयों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।

Related News
1 of 22

जानकारी के अनुसार थाने के जरौली गांव निवासी दयाशंकर का 50 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व 45 वर्षीय बुद्धराज कल शाम दोनों भाई बाइक द्वारा थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे। रात लगभग नौ बजे वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग बनपुरवा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके फलस्वरूप दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने सुरेन्द्र उर्फ मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बुद्धराज का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोसी परिजनों को ढाढंस बंधाते रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...