आज होगा लखनऊ में यूपी महोत्सव का आगाज, जानें इस बार क्या है खास…

0 44

लखनऊ–लखनऊ में 12वें यूपी महोत्सव का आगाज आज से होगा। पहले दिन महोत्सव का पारंपरिक आगाज होने के साथ एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा।

Related News
1 of 2,411

‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ की थीम पर शुरू हो रहे यूपी महोत्सव में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विभिन्न लोककला के रंग देखने को मिलेंगे। प्रगति पर्यावरण सरंक्षण ट्रस्ट की ओर से अलीगंज के पोस्टल ग्राउंड में 12वां यूपी महोत्सव का आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय आयोजन में बच्चों की गायन, वादन, नृत्य और मॉडलिंग प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए कई विभूतियों को ‘यूपी रत्न अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा, जिसमें प्रदेश की 21 महिलाएं शामिल हैं।

महोत्सव में विभिन्न प्रांतों के हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योग के पारंपरिक रंग देखने को मिलेंगे। घरेलू और सजावटी सामान में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बुंदेलखंड, पंजाब, राजस्थान और मैनपुरी के हस्तशिल्प महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं, फन जोन में आकर्षक झूलों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। महोत्सव में दिव्यांगों के अलावा 12 वर्ष तक के बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। महोत्सव में लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटकर पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...