यूपी के डिप्टी सीएम ने छोड़ा अपना पद !

0 13

लखनऊ–यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। जनवरी 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ की अनुमति से केशव प्रसाद मौर्य को अध्यक्ष का यह पद दिया गया था।

Related News
1 of 590

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण अब निर्माण निगम के नए अध्यक्ष होंगे। कुछ समय पहले ही सरकार ने नितिन गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास के पद से हटाते हुए लोक निर्माण विभाग की पूरी जिम्मेदारी दी थी।विभाग को स्थायी प्रमुख सचिव मिल जाने के बाद उप मुख्यमंत्री ने राजकीय निर्माण निगम अध्यक्ष का पद छोड़ा है। राजकीय निर्माण निगम अध्यक्ष का पद हमेशा से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव के पास ही रहा है।इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव सदाकांत को निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...