उन्नाव रेप कांडः पैरोल पर बाहर आए चाचा ने सुलझाई एक्सीडेंट की गुत्थी

0 37

उन्नाव–बलात्कार के आरोपी बीजेपी के बहुचर्चित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें अब शायद ही कम हो सकेंगी क्योंकि पीड़िता के चाचा ने एमएलए के खिलाफ अपने पास सबूत होने की बात कही है।

Related News
1 of 1,458

दरअसल पैरोल पर बाहर आए रेप पीड़िता के चाचा महेश ने मीडियाकर्मियों से कुछ ऐसा खुलासा किया है जिससे इस घटना में एक बड़ा मोड़ आ सकता है। अंतिम संस्कार करके जाते समय महेश ने कहा पूरी घटना के पीछे कुलदीप सेंगर है मेरा पूरा परिवार खत्म कर दिया है। मेरे पास पूरे सबूत है । रविवार को रायबरेली में हुए एक्सीडेंट के बाद उन्नाव रेप केस की पीड़िता लखनऊ में भर्ती हैं, जहां उनकी और उनके वकील की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनकी बड़ी बहन का कहना है कि यह एक्सीडेंट साज़िशन करवाया गया था।

बता दें जेल में बंद अपने चाचा से मिलने आ रही उन्नाव के माखी के चर्चित रेपकांड की पीड़िता की कार रविवार की दोपहर गुरुबख्शगंज क्षेत्र में अटौरा गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और रेप पीड़िता समेत वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

Comments
Loading...