प्रतापगढ़ में सलाखों के पीछे जाना युवाओं के लिए बना फैशन,इसलिए करते है ये काम

0 17

प्रतापगढ़ — उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला धीरे-धीरे अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है।यहां आये दिन किसी न किसी संगीन वारदात को अंजाम दिया जाता है। वहीं सोशल मीडिया भी इससे अछूता नहीं है।जबकि युवाओं  में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है।

Related News
1 of 1,458

दरअसल सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना युवाओं के लिए फैशन सा बन गया है। हालांकि इसी शौक के चलते कई युवक सलाखों के पीछे भी जा चुके है।वहीं ताजा मामला सांगीपुर कोतवाली के बासूपुर का है जहां तमंचा धारी युवक अमित गुप्ता है जिसकी तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनो खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अमित गुप्ता इलाके में अपनी दबंगई के लिए जाना जाता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...