मिलाद कार्यक्रम के दौरान दो वर्गों के लोग भिड़े, जमकर चले ईंट पत्थर

0 63

श्रावस्ती — गिलौला थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव में शनिवार रात एक मिलाद कार्यक्रम में साउंड की तेज आवाज कम कराने और साउंड का मुंह दूसरी तरफ करने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें जमकर ईट पत्थर व लाठी-डंडे चले। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे महिला समेत चार लोगों को जिला चिकित्सालय बहराइच भी रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों से लगभग दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात है।

बताया जाता है कि गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के मजरा भरथापुर गांव में शनिवार रात जलील उर्फ जाली साईं के घर मिलाद का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें साउंड तेज आवाज में बज रहा था। जिससे पड़ोसियों को काफी दिक्कत आ रही थी। वही पड़ोस में रहने वाले त्रिवेणी सिंह के पत्नी की तबीयत खराब थी। साउंड की आवाज सुनकर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो त्रिवेणी के भाई हरि बहादुर सिंह ने जलील के घर जाकर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा। परंतु वह नहीं माने और दोनो पक्षों में कहा सुनी होने लगी। और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हो रही कहासुनी मारपीट में बदल गई।

Related News
1 of 812

दोनों पक्षों की तरफ से ईट पत्थर तथा लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से तेज सिंह, हरि बहादुर सिंह, त्रिवेणी सिंह व रामसमुझ यादव घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मुनव्वर अली, रफीक, सलीम, जलील व फातिमा बेगम घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कुछ लोगो की स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दोनो पक्षों के दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह बताते हैं कि कल रात गिलौला थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव से सूचना आई कि दो पक्षों में विवाद हो गया है। जिसमे कुछ लोग घायल है। सूचना मिलते ही तत्काल लोकल पुलिस को मौके पर भेजा गया। वहीं मेरे और जिलाधिकारी महोदया द्वारा पुलिस फोर्स के साथ स्थिति का जायजा भी लिया गया। बताया जाता है कि एक पक्ष के यहां मिलाद का कार्यक्रम चल रहा था। जहां साउंड का मुंह दूसरी तरफ करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमे करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया था। दोनो पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्ष के लोगों पर सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। करीब दर्जनभर लोगो को दोनो पक्षो से गिरफ्तार किया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है कोई लॉ एंड आर्डर की समस्या नही है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,श्रावस्ती)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...