दमदार एक्शन से भरपूर है ‘टाइगर ज़िंदा है,दर्शकों ने कहा पैसा वसूल…

0 27

मनोरंजन डेस्क — आज रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर ज़िदा है’  में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस को एक्शन का डोज देते नजर आ रहे  हैं। इस बार उनके साथ कैटरीना कैफ भी एक्शन सीक्वेंस में उनका साथ दे रही है। इस फिल्म में दोनों आतंकियों के चंगुल से बंधक बनीं नर्सों को बचाते हुए नजर आएंगे।

टाइगर जहां रॉ के एजेंट हैं वहीं जोया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट हैं। दोनों को नर्सों को बचाने के मिशन के दौरान प्यार हो जाता है। फिल्म में आतंकी सरगना के तौर पर ईरानी एक्टर भी दर्शकों के दिलों में एक छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। कुल मिलाकर फिल्म में वो सभी मसाले डाले गए हैं जिसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे।

 

Related News
1 of 311

वहीं फिल्म देखने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दीं। सिधू नाम की यूजर ने लिखा- टाइगर जिंदा है बहुत अच्छी है। भाई ढेर सारे एक्शन के साथ वापस आए हैं जिसे  अली अब्बास जफर ने बेहतरीन तरीके से फिल्माया है। वहीं  कृष्णा राजपूत ने फिल्म को पैसा वसूल करार दिया है। ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसी वजह से उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

उल्लेखनीय है कि अगर आप फिल्मों में दिमाग लगाते हैं तो बिल्कुल देखें. ये फिल्म देशभक्ति और आतंकवाद का ऐसा कॉकटेल है जिसे देखकर दर्शक खुद को सीटियां और तालियां बजाने से नहीं रोक पाएंगे. अगर आप सलमान के फैन हैं फिर तो ये क्रिसमस  पर आपके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.  आप इसे फैमिली के साथ इस वीकेंड इन्जॉय कर सकते हैं.

 

 

 

Comments
Loading...