निराश्रित महिला की हुई मृत्यु, सेवार्थ फाउंडेशन ने किया अंतिम संस्कार

0 353

बहराइच–गिरिजापुरी कालोनी में रह रही एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। लेकिन परिवार में कोई देखभाल करने वाला नहीं था। जिससे उसके अंतिम संस्कार को लाले पड़ गए।

इसकी जानकारी होने पर सेवार्थ फाउंडेशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी ने चंदा एकत्रित कर 2850 रुपये दिया। इस पर महिला का अंतिम संस्कार हो सका।सुजौली थाना अंतर्गत गिरिजापुरी कालोनी में आशा (40) वर्षीय निराश्रित महिला थी। वह एक दूसरी महिला व दो छोटे बच्चों के साथ जिंदगी काट रही थी। शनिवार को आशा की अचानक मौत हो गई। लेकिन अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे। इसकी जानकारी सेवार्थ फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी जंग हिंदुस्तानी को लगा। इस पर जंग हिंदुस्तानी ने ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर चंदा एकत्रित की। जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि चंदा से एकत्रित 2850 रुपये साथ में रह रही दूसरी महिला को दिया गया। इस पर महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी हुई।

Related News
1 of 162

ग्रामीणों के सहयोग से महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जंग हिंदुस्तानी द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद सभी ने गिरिजापुरी कालोनी स्थित कार्यालय पर बैठक कर मृत महिला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...