बहराइचः बेरहम पति ने पत्नी की गला रेत कर दी हत्या

0 324

बहराइच जिले के थाना नानपारा इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं बचाने दौड़े भाई पर भी हमला कर जिसमें दोनो भाई गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज का महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें..दहेज लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट…

9 वर्ष पहले हुई थी शादी

दरअसल कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजरिया के मोती सिंह पुरवा गांव निवासी कामता सिंह पुत्र बचन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कामता सिंह अपनी पुत्री रीता देवी 32 वर्ष का विवाह 9 वर्ष पूर्व गांव निवासी राजेश पुत्र उधम सिंह के साथ किया था।

कामता सिंह का कहना है कि दामाद राजेश दबंग वा आवारा किस्म का व्यक्ति है। वह प्रतिदिन नशे का भी सेवन करता है। गुरुवार रात को उसने पुत्री रीता के साथ विवाद किया। इसके बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 3:00 बजे के आसपास राजेश ने पत्नी रीता देवी को सोते समय धारदार हथियार से गला रेत दिया।

आरोपी अस्पताल में भर्ती

Related News
1 of 911

रीता के बचाव में आए छोटे भाई ब्रजराज पर भी हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से रात में ही पुत्री रीता वह घायल बृजराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सकों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल देवर का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव कोतवाल संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमले में आरोपी राजेश व उसका भाई ब्रजराज जी घायल है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...