यूपी के 5 मंत्रियों का इस्तीफा, मचा हड़कंप

0 15

लखनऊ–उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच मंगलवार को कई मंत्रियों के इस्तीफे की सूचना ने हड़कंप मचा दिया है। इनमें तीन कैबिनेट तथा दो राज्य मंत्री हैं।

Related News
1 of 664

इस्तीफा देने वालों में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के अलावा लोकसभा चुनाव में अम्बेडकरनगर से हारने वाले सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व खेल एवं कौशल विकास मिशन मंत्री चेतन चौहान कैबिनेट मंत्री हैं। इनके अलावा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल व राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी अपना-अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बढ़ती उम्र तथा स्वास्थ्य कारणों से अपना इस्तीफा दिया है, जबकि अन्य चार ने मंत्री पद छीने जाने की संभावना के कारण पद छोड़ा है।

Comments
Loading...