ढोल-नगाड़ों से साथ अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली राम बारात

बारात अयोध्या से निकलकर विभिन्न पड़ाव से गुजरते हुए 29 नवंबर को जनकपुर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी

0 30

अयोध्या — अयोध्या के कारसेवक पुरम से ढोल नगाड़ों के बीच भगवान श्री राम की बारात जनकपुरी के लिए रवाना हो गई। जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्घालु शामिल हुए। राम बरात 28 नवंबर को नेपाल के जनकपुर पहुंचेगी। जहां एक दिसंबर को श्रीराम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा। जिसमें भारत व नेपाल की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बारात में दो रथ शामिल किए गए हैं, जिसमें भगवान के विग्रह और स्वरूप विराजमान है।

वहीं रामजन्मभूमि का फैसला आने के बाद इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने आरती उतारकर बारात को रवाना किया।

Related News
1 of 813

बता दें कि राम बरात 28 नवंबर को नेपाल के जनकपुर पहुंचेगी। जहां एक दिसंबर को श्रीराम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा। इसी दिन भारत और नेपाल के 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी होगा। दो दिसंबर को कलेवा का आनंददायी क्षण भी आएगा, जब वधू पक्ष की ओर से अखिल ब्रह्माण्ड नायक परात्पर ब्रह्म को ही दूल्हा सरकार के रूप में गारियों से नवाजा जाएगा।

दरअसल अयोध्या के कारसेवकपुरम से रवाना हुई राम बारात अंबेडकरनगर, आजमगढ़ से होती हुई बिहार के सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर रूकती हुई जनकपुर पहुंचेगी।इसके बाद 3 दिसंबर को प्रात: श्रीराम विवाह बरात यात्रा माता जानकी को साथ लेकर वापस अयोध्या धाम प्रस्थान करेगी। जहां पर अयोध्या की सीमा पर स्वागत किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...