राष्ट्रीय सचिव बोले- ‘लोकसभा चुनाव में हार की राहुल ने ली जिम्मेदारी’

0 16

फर्रुखाबाद–लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राष्ट्रीय सचिव रोहित सिंह चौहान फर्रुखाबाद 2022 के चुनाव की समीक्षा के लिए पहुंचे।उन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी को राहुल गांधी ने अपने ऊपर लेकर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Related News
1 of 590

उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है।लेकिन शीर्ष के नेताओ के साथ गांधी परिवार ने तय किया है कि उनके परिवार से कोई अध्यक्ष नही होगा।देश मे कांग्रेस की स्थित कही खराब नही है।यह जनता का फैसला है।उसने कांग्रेस को दस साल दिए वही दस साल भाजपा को दिए है भाजपा रोजगार,और किसानों के लिए काम कर रही है।यदि अच्छा काम किया तो जनता तीसरी बार फिर चुनेगी नही तो कांग्रेस। फिर सत्ता में आयेगी।यह बड़े लीडर तय करेंगे कि अध्यक्ष युवा होना चाहिए या उम्र दराज।लोक सभा चुनाव में जिसने भी हार की जिम्मेदारी ली है उसने इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी में कोई विरोध नही चल रहा है यदि विरोध आपस मे है तो वह दूर हो जायेगा।हर घर मे थोड़ा वहुत विरोध होता है।उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी महासचिव प्रियंका गांधी और सिंधिया जी पर है वह काविल नेता है 2022 में कांग्रेस बहुत ऊपर उठ कर जायेगी।मै सभी जिलों में जा रहा हूं और समीक्षा कर रहा हूं।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...