Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ माघ मेला, संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Magh Mela 2026 Latest Updates: प्रयागराज में शुक्रवार (3 जनवरी) को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ माघ मेला-2026 का आगाज हो गया है। माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग पुण्य कमाने के लिए गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पहले ही दिन मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
Magh Mela 2026 : पहले दिन लाखों लोगों ने लगाई डूबकी
बता दें कि 44 दिवसीय माघ मेला 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। यह ऐतिहासिक माघ मेला सिर्फ़ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था का एक अद्भुत उदाहरण है, जहां प्रशासन करोड़ों श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे तक 9 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगा चुके है।
Magh Mela 2026 Snan Dates: सभी प्रमुख स्नान पर्व की तिथियां
पहला-पौष पूर्णिमा स्नान, 3 जनवरी
दूसरा- मकर संक्रांति स्नान, 14 जनवरी
तीसरा- मौनी अमावस्या स्नान , 18 जनवरी
चौथा- बसंत पंचमी स्नान, 23 जनवरी
पांचवां- माघी पूर्णिमा स्नान, 1 फरवरी
छठा- महाशिवरात्रि स्नान, 15 फरवरी
Magh Mela 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, जिसके परिणाम ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहे थे। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व बताया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 400 से ज़्यादा AI-इनेबल्ड CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनके ज़रिए 24 घंटे हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। इसके अलावा, ड्रोन के ज़रिए भीड़ और ट्रैफिक पर लगातार नज़र रखी जा रही है। जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगम और आस-पास के घाटों पर NDRF और SDRF के गोताखोरों को तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ATS, बम निरोधक दस्ता (BDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी तैनात किया गया है।
कई सेक्टरों में बटा मेला क्षेत्र
मेला क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटा गया है और किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने कहा कि माघ मेला 2026 के पहले बड़े स्नान पर्व के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के खास इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि, जैसा कि आप जानते हैं, आज माघ मेला 2026 का पहला बड़ा स्नान पर्व है। इसे देखते हुए, इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन, AI-इनेबल्ड कैमरे और AI-बेस्ड सिस्टम लगाए गए हैं, और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारी ट्रैफिक और सुरक्षा टीमें ज़मीन पर मौजूद हैं ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चले।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)