महाराजा की जयंती पर मुख्य अतिथि होंगे ओम प्रकाश राजभर-सुनील अर्कवंशी

0 259

हरदोई — जिले के भरावन में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर जी संबोधित करेंगे।

Related News
1 of 818

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी पिछले कई दिनों से दिन-रात जुटे है।वहीं रैली के सहारे सुनील अर्कवंशी अपनी ताकत का भी एहसास कराएंगे। रविवार दोपहर 12:00 बजे होने वाली रैली से पहले डाक बंगले के पास स्थित महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी की मूर्ति पर पूर्व मंत्री और नेताओं द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, अजगरा के विधायक कैलाशनाथ सोनकर, जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम रामकोला, कुशीनगर विधायक रामानंद बौद्ध, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय और कौन सी प्रदेश सचिव राजीव, कौन सी प्रदेश सचिव राममूर्ति और कौन सी महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल जी, महिला मंच की युवा प्रदेश अध्यक्ष राजमती निषाद नेता आदि शामिल होंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...