लखनऊ में सिंगर हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

0 25

लखनऊ — गायक हनी सिंह के खिलाफ राजधानी लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि इस मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

Related News
1 of 311

बता दें कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 31 दिसंबर 2012 को गोमतीनगर थाने में हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आईपीएस की दलील थी कि हनी सिंह ने ‘मैं हूं बलात्कारी’ जैसे अश्लील गाने गाए। यह गाना महिलाओं के प्रति असम्मान व गंभीर अपराधों को बढ़ावा देने वाला है।

वहीं पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट लिखकर विवेचना शुरू की। 27 जून 2013 को पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 293 व 294 के तहत मामला दर्ज किया। हनी सिंह के लिखाफ आरेाप पत्र अदालत में प्रेषित कर दिया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 दिसंबर 2013 को संज्ञान लेकर हनी को सम्मन जारी कर दिया। हनी सम्मन के बाद हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी कर दिया।

Comments
Loading...