निर्भया केसः दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए पवन जल्लाद तैयार

चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा

0 27

मेरठ — उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली पैरामेडिकल की छात्रा ‘निर्भया’ के साथ 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुई हैनियात के 7 साल बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया. इन चारों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा.इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों से बात की. इस दौरान मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया गया.

Image result for दोषियों को फांसी पर लटकाने से लिए पवन जल्लाद तैयार"

Related News
1 of 953

वहीं देश के बहुचर्चित निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए मेरठ का पवन जल्लाद भी तैयार हैं. मंगलवार को कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को फांसी पर लटकाने के संबंध में जल्लाद पवन से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह चारों को फांसी पर लटकाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

जल्‍लाद पवन ने बताया कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हालांकि जेल प्रशासन की ओर से किसी ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है. अगर उन्हें आदेश मिलता है तो वह निश्चित रूप से जाएंगे. पवन जल्लाद ने कहा कि यह (दोषियों को फांसी) निश्चित रूप से मेरे लिए, निर्भया के माता-पिता के लिए और हर किसी के लिए बड़ी राहत की बात है.

(रिपोेर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...