पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लगाया बड़ा आरोप

0 51

लखनऊ–बहराइच की पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने अब कांग्रेस का दामन भी छोड़ दिया है। अब उन्होंने कांग्रेस को भी अलविदा करते हुए दावा किया है कि वह खुद की पार्टी बनाएंगी।

Related News
1 of 1,243

19 जनवरी को फुले पार्टी के नाम का ऐलान करेंगी। इस्तीफा देने से पहले फुले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में उनकी बात नहीं सुनी जाती है। यही आरोप लगाते हुए उन्होंने बीजेपी से भी नाता तोड़ा था। फुले कांग्रेस के टिकट पर बहराइच सीट से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गई थीं। भाजपा पर फुले ने यह भी आरोप लगाया था कि दलित सांसद होने की वजह से उनकी कभी बात नहीं सुनी गई और हमेशा उपेक्षा की गई।

Comments
Loading...