पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक व सांसद का हुआ सम्मान

0 33

बहराइच — पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर रामालय गेस्ट हाउस में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज रहे। व्यापारियों व कस्बेवासियों ने पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने पर सांसद व विधायक का माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि अब पयागपुर क्षेत्र का विकास होगा। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

पयागपुर को शासन ने नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। पयागपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए विधायक सुभाष त्रिपाठी व सांसद बृजभूषणशरण सिंह का अहम योगदान है। इसको देखते हुए कस्बेवासियों व व्यापारियों ने शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। रामालय गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषणशरण सिंह व विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे।

Related News
1 of 162

कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक बसंत सिंह की अगुवाई में व्यापारियों व कस्बेवासियों ने सांसद व विधायक का नागरिक सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पयागपुर का अब सही में विकास होगा। उन्होंने कहा कि पयागपुर के बस स्टॉप, भूपगंज, कोट बाजार, सचौली, नूरपुर सहित अन्य मजरों का विकास होगा। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र की विकास बढ़ेगी।

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि कस्बेवासियों के हित को देखते हुए शासन ने नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, मुन्ना शुक्ला, अरविंद कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, राजकिशोर तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल, मैन बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह, यज्ञराम सिंह, छोटू माहेश्वरी, राजू दूबे, अकरौरा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौधरी, आशीष सिंह, प्रशांत सिंह, शांतनु विक्रम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...