Malegaon Blast Case : मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी

129

Malegaon Blast Case : महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए 17 साल पुराने बम विस्फोट मामले में NIA की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। पूरे मामले में भोपाल से पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। अदालत ने अपने फैसले में माना कि NIA सभी आरोपों को साबित करने में विफल रही है। इसके साथ ही कोर्ट ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। मालेगांव विस्फोट में 6 लोगों की जान गई थी जबकि 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

Malegaon Blast Case : 6 लोगों की गई थी जान

बता दें कि 29 सितंबर 2008 को रमज़ान के पवित्र महीने में हुए इस धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मालेगांव विस्फोट की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि आतंकवाद का कोई रंग या धर्म नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने साबित कर दिया कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था, लेकिन वे यह साबित करने में विफल रहे कि बाइक में बम लगाया गया था। मालेगांव विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई थी और इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

पूरे मामले की शुरुआती जांच महाराष्ट्र ATS ने की थी। हालांकि, यह मामला वर्ष 2011 में एनआईए को सौंप दिया गया था, लेकिन लगभग 5 साल की जांच के बाद, एनआईए ने 2016 में आरोप पत्र दायर किया। इस मामले 31 जुलाई को फैसला सुनाते हुए कोर्ट सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। बरी हुए आरोपियों में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी शामिल हैं।

Malegaon Blast Case : कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुई साध्वी प्रज्ञा

Related News
1 of 1,186

इस मामले में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया है और उन्होंने अपने बरी होने को भगवा की जीत बताया है। यह कहते हुए वह अदालत में बेहद भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने सालों तक अपमान सहा, कई बार संघर्ष किया। मुझे तब बदनाम किया गया जब मैं दोषी नहीं थी। आज भगवा जीत गया, हिंदुत्व जीत गया। ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा आरोप अब झूठा साबित हो गया है।’

Malegaon Blast Case : मेरी जिंदगी के 17 साल बर्बाद हुए

कोर्ट के बाहर आकर उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन के 17 साल बर्बाद हो गए। भगवा को बदनाम करने की कोशिश करने वालों को भगवान सजा देंगे। ‘साध्वी प्रज्ञा ने जज से कहा, “मुझे जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब मैं पहुंची, तो मुझे बिना किसी कारण के गिरफ़्तार कर लिया गया और मुझे प्रताड़ित किया गया। उस यातना ने मेरा पूरा जीवन बर्बाद कर दिया। मैं एक संन्यासिनी का जीवन जी रही थी, लेकिन मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया, और उस समय कोई भी हमारे साथ खड़ा होने को तैयार नहीं था। आज मैं ज़िंदा हूं क्योंकि मैं एक संन्यासी हूं। मैं हर दिन मरते हुए अपना जीवन जी रही हूं।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...