झारखंड में मुरझाया कमल, लहराया JMM-कांग्रेस का परचम

0 25

न्यूज डेस्क– झारखंड के चुनावी समर में बीजेपी हार की ओर बढ़ रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी सरकार बनाती द‍िख रही है।

करी‍ब 5 साल तक सरकार चलाने के वाले मुख्‍यमंत्री रघुबर दास को चुनावी नतीजों में अपनों की नाराजगी भारी पड़ती दिख रही है। JMM गठबंधन को 41 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि इस बार अकेले चुनावी समर में उतरी बीजेपी महज 29 सीटों पर ही आगे चल रही है।

Related News
1 of 659

आजसू को 4 और झारखंड विकास मोर्चा को भी 4 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर बीजेपी के बागी सरयू राय ने सीएम रघुबर दास को पीछे छोड़ दिया है। बरहेट सीट पर पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने 12 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका में हार के बावजूद जेएमएम के पास यह गढ़ बरकरार रहा था।

सोरेन परिवार का गढ़ मानी जाने वाली संथाल क्षेत्र की इस सीट पर हेमंत सोरेन कांटे की टक्कर में फिर आगे हो गए हैं। धनवार सीट पर आदिवासी नेता और झारखंड विकास पार्टी (जेवीएम) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। रांची सीट से रघुबर दास सरकार में मंत्री सीपी सिंह लगातार जीतते रहे हैं। सीपी सिंह इस सीट पर 2 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। धनबाद की यह सीट चर्चित सिंह मेंशन के बाहुबली सूर्यदेव सिंह की पारिवारिक जंग की वजह से हॉट सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा सिंह आगे चल रही हैंं।

Comments
Loading...