स्थापना दिवस के बहाने जनसत्ता दल पार्टी ने दिखाई ताकत

राजा भैया के नेतृत्व में 30 नवम्बर 2018 को हुआ था पार्टी का गठन

0 223

प्रतापगढ़ — राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रथम स्थापना दिवस को प्रदेश भर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भैया) ने स्थापना दिवस के बहाने अपनी ताकत दिखाई।वहीं इस जनसभा में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता और नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने किसानों के लिए संघर्ष का एलान किया और जनसभा के बाद अपनी छह सूत्रीय मांगो को लेकर प्रशासन को पत्र सौंपा।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा दिए गए इस मांग पत्र में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता दी गई है।इसके अलावा प्रदेश में छुट्टा जानवरों द्वारा हो रहे नुकसान की मुवावजे की मांग, बेरोजगारी की समस्या, बिजली की समस्या, कानून व्यवस्था आदि समस्याओं के निदान की मांग रखी गई।

Related News
1 of 717

बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भैया) के नेतृत्व में 30 नवम्बर 2018 को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया गया था।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...