शरीर में है आयरन की कमी तो खाएं ये 10 चीजें…

0 14

हेल्थ डेस्क– स्वस्थ रहने के लिए जितनी जरूरत विटामिन्स और कैल्शियम की होती है। उससे कई ज्यादा आवश्यकता आयरन की होती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या रहती है और खून का लेवल गिरने लगता है। आज हम आपको उन्होंने चीजों के बारे में बताएंगे जिनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है।

1. मुनक्का: शाकाहारी लोगों के मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग मांस-मछली नहीं खाते उनका मुनक्का का सेवन करना चाहिए। मुनक्के में आयरन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है वह मुनक्के का सेवन करके इस समस्या से राहत पा सकते है। मगर ध्यान रहे कि मुनक्के की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए।

2. काजू : सूखे मेवों में काजू सबसे ज्यादा टेस्टी होता है। टेस्टी होने के साथ ही यह हैल्दी भी होता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, विटामिन बी 6 के अलावा आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। 10 ग्राम काजू में 0.3 मिलीग्राम आयरन होता है। जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। 

3. पालक: पालक में विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में शरीर में किसी भी पौषक तत्व की कमी नहीं होती। पालक की सब्जी या जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 

4. आंवला का रस: आंवला और जामुन के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी होती है। हमीग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए लगातार 1 हफ्ते तक इसका सेवन करें।

Related News
1 of 37

5. ब्रोकली : शाकाहारी लोग शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए ब्रोकली का सेवन भी कर सकते हैं। ब्रोकली में आयरन के अलावा  विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्यूनिटी  सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। 

6. चुकंदर का रस: 1 गिलास चुकंदर के जूस में 1 चम्मच शहद मिक्स करके रोजाना पीने से भी शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है।

7. अनार: अनार या इसके जूस का रोजाना सेवन करने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नही होती। एनिमिया के रोगियों को अनार को सेवन जरूर करना चाहिए। 

8. मोटे अनाज: मोटे अनाज का सेवन करने से भी शरीर में खून की मात्रा पूरी होती है। शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में गेंहू और सूजी से बनी चीजे अपनी डाइट में शामिल करें।

9. गुड़: कई लोग भोजन करने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं। गुड़ में भी आयरन की भरपूर मात्रा होती है। रोजाना एक टुकड़ा आयरन का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। 

10. केला: केले में प्रोटीन, आयरन, और खनिज जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में आयरन की मात्रा को पूरे करने में सहायक होता है। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...