यूपी में फिर IPS अफसरों का तबादला, पद से हटाये गये पीयूष आनन्द

योगी आदित्यनाथ सरकार करप्‍शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए लगातार बड़े फैसले ले रही है

0 389

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार करप्‍शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी के चलते यूपी सरकार लगातार अधिकारियों के (IPS) ट्रांसफर कर रही है।

ये भी पढ़ें..योगी सरकार ने फिर किया IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट..

एडीजी स्थापना पद से हटाए गए पीयूष आनन्द

प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी योगी सरकार ने एक बार फिर आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में एडीजी स्थापना पद से पीयूष आनन्द को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम की नाराज़गी के बाद पीयूष आनन्द हटाये गए।

IPS

दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार करप्‍शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी के चलते यूपी सरकार ने 2 और आईपीएस अधिकारियों के (IPS) ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। इससे पहले बुधवार को 3 अफसरों का ट्रांसफर हुआ था।

Related News
1 of 1,120
इन अफसरों का हुआ तबादला…

पीयूष आनन्द के स्थान पर संजय सिंघल को एडीजी स्थापना बनाया गया और पीयूष आनन्द को एडीजी रेलवे बनाया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है।

ये भी पढ़ें..हाथरस कांडः जातिय दंगे की साजिश में गिरफ्तार मसूद के घर पहुंची पुलिस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...