ODI Tri-Series: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन के बाद, इंडिया ‘ए’ टीम श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां वह वनडे (ODI) ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज़ में श्रीलंका ‘ए’, इंडिया ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ की टीमें शामिल होंगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
युवा खिलाड़ियों से सजी इस 15 सदस्यीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है। जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी अपनी काबिलियत साबित करने का मौका दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी को 2026 IPL में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। पिछले सीज़न में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाने वाले वैभव ने इस सीज़न में 11 मैचों में 40 की औसत से 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
ODI Tri-Series: रियान पराग बने उपकप्तान
इसके अलावा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रहे रियान पराग को इस ट्राई-सीरीज़ के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कई अन्य होनहार उभरते खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह और अंशुल कंबोज शामिल हैं।
ट्राई-सीरीज़ के बाद, इंडिया ‘ए’ टीम श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी। इन ‘रेड-बॉल’ मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। ‘व्हाइट-बॉल’ सीरीज़ दांबुला में खेली जाएगी, जबकि मल्टी-डे मैच गाले में होंगे।
ODI Tri-Series: 9 जून से शुरू होगी सीरीज
बता दें, इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून को होगी और फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा। इस दौरान सभी टीमें आपस में दो बार भिड़ेंगी और फिर टॉप की 2 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
ODI Tri-Series Full Schedule: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज़ का पूरा शेड्यूल:-
9 जून: इंडिया ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
11 जून: इंडिया ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
13 जून: अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
15 जून: इंडिया ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
17 जून: इंडिया ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
19 जून: अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
21 जून: फाइनल
ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड
इंडिया ‘ए’ टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, अंशुल कंबोज, अर्शद खान, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)