…बस इतनी सी बात पर हैवान पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर लगा दी आग, मौत

थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हासेमऊ का मामला...

0 27

कानपुर देहात– कानपुर देहात में एक हैवान पति ने अपने परिवार के साथ मिलकर मौत और दहशत की ऐसी इबारत लिखी जिससे पूरा गांव ख़ौफ़ज़दा हो गया। ज़ालिम पति ने पहले पत्नी को निर्वस्त्र करके मारा पीटा फिर मिट्टी का तेल डाल कर ज़िंदा जला दिया।

जनपद कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत हासेमऊ गांव में रहने वाले एक पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। दरअसल सुनील नाम के शख्स की उसकी पत्नी गुड़िया से कहासुनी होने पर सुनील इतना भड़क गया कि उसने पत्नी गुड़िया पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। इससे गुड़िया करीब 90% तक जल गई। गंभीर हालत में परिवारीजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां लेकर गए जहां से उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उसका दामांद सुनील आये दिन मेरी बिटिया गुड़िया से झगड़ा करता रहता था।पिछली 6 तारिख को झग़डा इतना बढ़ गया कि उस हैवान दामाद सुनील ने मेरी बिटिया गुड़िया को निर्वस्त्र करके पहले उसके साथ बहुत मारपीट की बाद में उसने मिट्टी का तेल डालकर गुडिया को आग लगा दी और दरवाजा बंद कर दिया।

Related News
1 of 908

करीब दो घंटे बाद उसने पानी ड़ालकर आग बुझाई और उसे पुखरायां सीएचसी ले गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया वही पुलिस ने मृतका गुड़िया के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)

Comments
Loading...