शबनम का फंदा तैयार, फांसी वाली रस्सी को पहनते ही बदल जाती है दूसरों की किस्मत, ऐसे हैं मिथ्य…

फांसी वाली रस्सी का टुकड़ा गले में पहनते ही बदल जाती है किस्मत, जानिए ऐसे ही कुछ और अंधविश्वास की बातें

0 1,004

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की रहने वाली शबनम अली की फांसी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। शबनम ने अपने सात परिजनों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

उसकी दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी खारिज कर दिया है। वहीं अब शबनम के लिए फांसी का फंदा तैयार हो रहा है। फांसी के फंदे वाली रस्सी को लेकर कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं।

ये भी पढ़ें..फांसी से बचने के लिए शबनम ने बेटे को बनाया ढाल ! चली ये शातिर चाल…

फांसी वाली रस्सी

दरअसल हम बात कर रहे है फांसी को लेकर जारी चर्चाओं और उनसे जुड़े कुछ अंधविशवास के बारे में…

शबनम पहली जिसे होगी फांसी

भारतीय इतिहास में शबनम पहली ऐसी महिला होगी, जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा। भारत में फांसी देने के बाद फंदे को जला दिया जाता है। माना जाता है कि फांसी की प्रथा दुनिया में 10वीं सदी में शुरू हुई थी। इससे पहले, ब्रिटेन और दूसरे देशों में सार्वजनिक तौर पर जल्लाद सिर को धड़ से अलग करके मौत की सजा देता था।

Shabnam

दुनियाभर में हो रहा विरोध

हालांकि, अब फांसी की सजा का दुनियाभर में विरोध हो रहा है और उसकी जगह लीथल इंजेक्शन देकर दोषी को मौत की सजा देने की मांग की जा रही है। वैसे अमरीका समेत कुछ देशों में लीथल इंजेक्शन के जरिए दोषी को मौत की सजा दी जा रही है।

जल्लाद फांसी के फंदे से करता था कमाई

कुछ देशों में इस रस्सी को छोटे टुकड़ों में काटकर जेल के डेथ स्क्वॉयड को दे दिया जाता है। इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर गार्ड तक शामिल होते हैं। भारत में फांसी वाली रस्सी जल्लाद को ही दे दी जाती है।

वैसे भारत में इस रस्सी को लेकर अंधविश्वास से जुड़ी कुछ बातें सामने नहीं आई हैं। कहा जाता है कि वर्ष 2004 में जब नाटा मलिक जल्लाद ने रेप और हत्या के दोषी धनंजय चटर्जी को फांसी पर लटकाया, तब उसने इस रस्सी के टुकड़ों से कमाई की थी।

फांसी में इस्तेमाल फंदे को घर रखने से बदल जाती किस्मत
Related News
1 of 987

फांसी

बंगाल में लोगों में यह बात फैल गई कि अगर फांसी के इस्तेमाल किए हुए फंदे को घर में रखें या इसका लाकेट पहने तो किस्मत बदल जाएगी।

इसमें नौकरी मिलना, कर्ज और बीमारी से छुटकारा आदि शामिल है। नाटा मलिक के घर पर लोग फंदे की रस्सी का टुकड़ा लेने के लिए दूर-दूर से आने लगे थे। मलिक के पास पहले दी गई फांसी की रस्सियां भी रखी हुई थीं, उसने उन सभी के टुकड़े दो-दो हजार रुपए में बेचे। हालांकि, अब भारत में फांसी की रस्सी को जला दिया जाता है।

शबनम को फांसी

जल्लाद रस्सी के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे बेच देता था

ब्रिटेन में जब फांसी दी जाती थी, तो रस्सी को जल्लाद को दे दिया जाता था। धीरे-धीरे यह बात प्रचलित हो गई कि अगर रस्सी का टुकड़ा घर पर रखें या उसका लॉकेट कोई पहने तो उसकी किस्मत बदल जाती है। इसके बाद वहां जल्लाद इन रस्सी के छोटे-छोटे टुकड़े करके बेच देते थे और लोग मोटे दाम पर उसे खरीद लेते थे।

अंधविश्वास में मृत शरीर के अंगों को भी रखने लगे लोग 

यही नहीं जब फांसी पर रोक लग गई थो लोग, मृत शरीर का अंग भी घर में रखने लगे लोग फांसी को लेकर अंधविश्वास की घटनाएं ब्रिटेन समेत यूरोप में बढ़ती गई।

इसके बाद वहां मृत्युदंड के तौर पर दोषी व्यक्ति का सिर जब धड़ से अलग किया जाने लगा तो यह बात भी फैला दी गई कि मृत व्यक्ति के शरीर का कोई अंग घर में रखें तो पुरानी बीमारियां दूर हो जाएंगी और यह किस्मत चमकाता है। ऐसे में लोग यह कारनामा भी करने से बाज नहीं आए।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...