BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया क्लीन स्वीप, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

124

BAN vs PAK 2nd Test: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बीच खेले दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। 437 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान की टीम पांचवें और अंतिम दिन 358 रनों पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने काफी संघर्ष किया , लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। यह पहली बार है जब पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश (Bangladesh) में न सिर्फ कोई टेस्ट सीरीज हारी है, बल्कि क्लीन स्वीप का सामना भी करना पड़ा है। इससे पहले, बांग्लादेश ने ढाका में खेला गया पहला टेस्ट 104 रनों से जीता था।

BAN vs PAK 2nd Test: रिजवान भी नहीं टाल सके पाकिस्तान की हार

बता दें कि पाकिस्तान को पांचवें दिन सिलहट टेस्ट जीतने के लिए 121 रनों की ज़रूरत थी, जबकि उसके हाथ में 3 विकेट बाकी थे। लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सामने घुटने टेक दिए हैं। जब बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी, तो उसका स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन था। बाकी बचे 3 विकेट सिर्फ 42 रन जोड़ने के बाद गिर गए। पाकिस्तान 358 रनों पर ऑल आउट हो गया और 78 रनों के अंतर से मैच हार गया। हालांकि मोहम्मद रिजवान, जो चौथे दिन 75 रनों पर नाबाद रहे थे, 94 रनों के स्कोर पर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।

Bangladesh vs Pakistan: ताइजुल की फिरकी में फसा पाक

बांग्लादेश (Bangladesh) की ओर से ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 6 विकेट चटकाए। बांग्लादेश के इस बाएं हाथ के स्पिनर की घातक स्पिन गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। ताइजुल की शानदार गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की कमर ही तोड़ दी। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान को दिया था 437 रनों का लक्ष्य

Related News
1 of 377

इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में कुल 278 रन बनाए। टीम के लिए लिटन दास ने शानदार 126 रनों शतकीय पारी खेली थी। जबकि पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 232 रनों पर ही सिमट गया। पाकिस्ता के लिए बाबर आजम 68 और साजिद खान 38 रनों का योगदान दिया था। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रनों की अहम बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा था।

टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 137 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लिटन दास (Litton Das) के 69 रन और ओपनर महमूद हसन जॉय की 52 रनों का योगदान दिया। जवाब में पाकिस्तान 358 रनों पर सिमट गया और 78 रनों से मैच हार गया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। जबकि सलमाम अली आगा 71, कप्तान शान मसूद, 71 और बाबर आजम ने 47 रनों की पारी खेली। इस हार के साथ डब्ल्यूटीसी 2027 की पॉइंट्स टेबल (WTC 2027 points table) में 8वें स्थान पर खिसक गई है।

Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश ने जीती लगातार दूसरी सीरीज

यह बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हार है। इस सीरीज़ से पहले, पाकिस्तान को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में ‘क्लीन स्वीप’ का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 रन और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम को ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ चुना गया। रहीम ने इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 253 रन बनाए।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...