Hardik Pandya Punishment: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 74वां मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स खेले गए इस मैच में मुंबई को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद, कप्तान हार्दिक पांड्या को उनकी एक शर्मनाक हरकत की वजह से चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं BCCI ने उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।
Hardik Pandya Punishment: पांड्या को क्यों मिली सजा
दरअसल मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को केकेआर के खिलाफ मिली हार के दौरान मैदान पर किए गए उनके बर्ताव के लिए BCCI ने सज़ा दी है। पीठ में खिंचाव के कारण लगातार तीन मैचों से बाहर रहे पांड्या ने इस मैच अपने स्पेल में लय हासिल नहीं कर पा रहे थे। इसी निराशा में उन्होंने 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद रन-अप की ओर लौटते समय उन्होंने जानबूझकर स्टंप्स से बेल्स गिरा दीं।
पांड्या को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बने IPL आचार संहिता के के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद “मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल करने” से संबंधित है। इसे लेवल-1 अपराध माना गया उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासन संबंधी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। फिलहाल हार्दिक (Hardik Pandya Punishment) ने अपनी गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा को मान लिया। इस मैच में हार्दिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ़ 2 ओवर गेंदबाजी की, जबकि बल्ले से वह 27 गेंदों में सिर्फ़ 26 रन ही बना पाए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल था।
मुंबई को कोलकाता ने 6 विकेट से हराया
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कोलकाता (Kolkata Knight Riders) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, मुंबई की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही। रोहित शर्मा सिर्फ़ 15 रन बना पाए, जबकि रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरन ग्रीन का शिकार बन गए। नमन धीर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस बीच, सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा; वह 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
तिलक वर्मा 32 गेंदों में सिर्फ़ 20 रन ही बना पाए। आखिरी ओवरों में, कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बना पाई। जिसे KKR ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)