OMG! ऐसा अंगूर जिसके एक दाने की कीमत है 30 हजार रूपये, जानिए क्या है खासियत

दुनिया में ऐसे कई फल हैं जो बहुत महंगे मिलते हैं। आज हम आपको सबसे महंगे फल के बारे में तो नहीं बतायेंगे।

0 355

दुनिया में ऐसे कई फल हैं जो बहुत महंगे मिलते हैं। आज हम आपको सबसे महंगे फल के बारे में तो नहीं बतायेंगे। लेकिन एक ऐसे फल के बारे में जानकारी जरुर देंगे। जो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। उस फल का नाम, ‘रूबी रोमन अंगूर’ है। इस अंगूर के एक दाने की कीमत 30,000रु है। सच कहे तो रूबी रोमन अंगूर की बाकि अंगूरों की तरह बिक्री नहीं होती, बल्कि इसकी नीलामी की जाती है।

मुश्किल होता है इस अंगूर का मिलना:

रूबी रोमन अंगूर बहुत मुश्किल से मिलते हैं। ये अंगूर खास जलवायु कंडीशन और तापमान में बढिया तरह से उगते हैं और स्वाद में लाजवाब होते हैं। इसकी कीमत भी इसके स्वाद और रंग के तरह ही होता है। 2020 में रूबी रोमन अंगूर के केवल 25,000 गुच्छों की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रूबी रोमन अंगूर को दुनिया के सबसे महंगे अंगूर में शामिल किया गया हैं।

खाने की चीजो पर बढती महंगाई:

खाने के चीजों पर दिन-प्रतिदिन महंगाई बढती जा रही है। जैसे-जैसे खाने में चीजों का चलन बढ़ता जा रहा है, लोगों का महंगी चीजो की तरफ क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है की लोग खाने में सबसे महंगे चीजे ही खाते हैं। जैसे सबसे महंगे मशरूम,बिरयानी,व़ड़ा पाव और यहां तक की आइसक्रीम भी इसमें शामिल हैं। और इन्ही महं गी  चीजो में एक है रूबी रोमन अंगूर जिसके एक पीस की कीमत 30,000 रु है।

क्या है इस अंगूर की खूबी और वजन:

Related News
1 of 10

रूबी रोमन अंगूर खासकर जापान के इशिकावा प्रान्त में उगाये जाते हैं। इस रसदार और मीठे फल के पोषण के लिए लिमिट में प्रकाश और तापमान की आवश्यकता होती है। ये अंगूर उत्पादन के मामले में अपने आकार, रंग और कई एनी फैक्टर इन्हें महंगा बनाते हैं। इन खास अंगूरों में प्रत्येक अंगूरों का वजन 20 ग्राम से अधिक होता है। आपको बता दे कि 2008 में रूबी रोमन अंगूर को नये प्रीमियम किस्म के फलों के रूप में उतरा गया था।

रूबी रोमन अंगूरों की नीलामी:

सुपरमार्केट में आपको एक अंगूर (क्वालिटी  के आधार पर)  90450 डॉलर के बीच की कीमत पर मिलेगा। भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 30-32 हजार रु। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, रूबी रोमन अंगूर का एक गुच्छा 2020 में नीलामी के दौरान 12,000डॉलर (8.8लाख रूपये) तक में बेचा गया था।

 

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...