लखनऊ में फर्जी महिला सिपाही गिरफ्तार,नौकरी के नाम पर करती थी ठगी

0 56

लखनऊ — राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के पास से दारोगा मालती देवी और सुमित्रा देवी ने फर्जी महिला सिपाही को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिला अपने आप को यूपी पुलिस की सिपाही बता रही है. महिला यूपी पुलिस का बैच और वर्दी पहने हुए गिरफ्तार हुई है.

Related News
1 of 487

पकड़ी गई महिला लोगों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं.बताया जा रहा है कि ठगी गई महिलाओं की शिकायत पर हजरतगंज महिला थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई फर्जी महिला सिपाही भोलाखेड़ा की रहने वाली है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Loading...